Panipat News: नाला ओवरफ्लो से गली में जलभराव, बारिश में घरों में जा रहा दूषित पानी
समालखा। मनाना गांव में ट्रांसफार्मर के पास स्थित नाले के ओवरफ्लो होने से गली में हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही ओवरफ्लो नाले के कारण लोगों के घरों में दूषित पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को हो रही परेशानी के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। इससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। साथ लगते राजकीय विद्यालय में जाने के लिए विद्यार्थियों को इसी दूषित पानी से होकर जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश, सुनील, अजीत व अनिल ने बताया कि बारिश में नाला ओवरफ्लो होने से दूषित पानी लोगों के घरों में जमा हो रहा है। सफाई कर्मचारी महीनों में एक बार आते हैं, सफाई तो करते हैं लेकिन निकाला गया कचरा वहीं पड़ा रहता है। इससे गंदगी फैलती रहती है और बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सरपंच, बीडीपीओ और एसडीएम को कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरपंच पति प्रवीण फोन भी नहीं उठाता। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत इस समस्या की अनदेखी कर रही है। नाले की मरम्मत और नियमित सफाई न होने से स्थिति और गंभीर हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इससे बारिश से पहले स्थायी समाधान हो सके।
#OverflowingDrainsCauseWaterloggingInTheStreets #AndContaminatedWaterEntersHomesDuringTheRains. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 03:33 IST
Panipat News: नाला ओवरफ्लो से गली में जलभराव, बारिश में घरों में जा रहा दूषित पानी #OverflowingDrainsCauseWaterloggingInTheStreets #AndContaminatedWaterEntersHomesDuringTheRains. #VaranasiLiveNews
