आधुनिक तकनीक का लाभ उठाए बागवान : शशिपाल

नंधान क्लस्टर में एसडीएम ने किया अमरूद पौधरोपण का शुभारंभएचपी-शिवा परियोजना से बदलेगी बागवानों की तस्वीरसंवाद न्यूज एजेंसीजाहू (हमीरपुर)। उद्यान विभाग, विकास खंड भोरंज की ओर से एचपी-शिवा परियोजना के तहत विकसित नंधान क्लस्टर में अमरूद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने किसानों और बागवानों से आधुनिक एवं व्यावसायिक बागवानी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नई तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि संभव है।उन्होंने कहा कि एचपी-शिवा परियोजना प्रदेश में फलोत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बागवानों से पौधों की नियमित देखभाल करने और विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। नंधान क्लस्टर लगभग पांच हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यहां 750 ताइवान पिंक और 250 रेड डायमंड किस्म के अमरूद के पौधे वितरित किए गए हैं। इनके रोपण के लिए करीब 5,000 गड्ढे तैयार किए गए हैं।कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. अमित कुमार, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. ज्योति देवी, डॉ. विपन कुमार, उद्यान प्रसार अधिकारी ज्योति शर्मा सहित उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में बागवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर बागवानों ने एचपी-शिवा परियोजना के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

#OrchardistsShouldLeverageModernTechnology:Shashipal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आधुनिक तकनीक का लाभ उठाए बागवान : शशिपाल #OrchardistsShouldLeverageModernTechnology:Shashipal #VaranasiLiveNews