Delhi NCR News: जेएमसी में कक्षाओं में लगे सीसीटीवी का विरोध शुरू

डीयू के शिक्षक संगठन इंटेक ने कॉलेज चेयरपर्सन और कुलपति को लिखा पत्रअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज (जेएमसी) की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर डीयू के शिक्षक संगठन इंटेक ने विरोध जताया है। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) ने शुक्रवार को इस संबंध में कॉलेज चेयरपर्सन के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कैमरे हटाने की मांग की है। पत्र में संगठन ने इसे अकादमिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया।इंटेक का कहना है कि शिक्षकों और छात्रों की निरंतर निगरानी से कक्षा का माहौल प्रभावित होता है। कक्षाएं केवल जानकारी देने का स्थान नहीं बल्कि छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने, सवाल पूछने और स्वतंत्र संवाद को प्रोत्साहित करने का मंच है। सीसीटीवी से निगरानी कक्षा को निगरानी वाले स्थान में बदल देती है। इंटेक के अध्यक्ष प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि इससे शिक्षकों की सर्विलांसिंग की जा रही है। वहीं छात्रों ने भी अपनी चिंताएं जताई हैं।

#OppositionBeginsAgainstCCTVCamerasInstalledInJMCClassrooms. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जेएमसी में कक्षाओं में लगे सीसीटीवी का विरोध शुरू #OppositionBeginsAgainstCCTVCamerasInstalledInJMCClassrooms. #VaranasiLiveNews