फरियादियों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतें अधिकारी: कमिश्नर

गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह व डीआईजी डॉ. एस चन्नप्पा ने शनिवार को तहसील चौरीचौरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि समस्याओं के समाधान में अधिकारी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, चकबंदी, बिजली और जल निगम समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 170 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कमिश्नर ने राजस्व व भूमि विवाद से जुड़ी सुनीता देवी, भभूति सिंह, राम कृपाल सिंह, राकेश यादव समेत अन्य फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत के प्रभावी समाधान के लिए आवश्यकतानुसार टीम गठित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। डीआईजी ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा समेत तहसील एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।संपूर्ण समाधान दिवस के बाद कमिश्नर और डीआईजी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, विशनपुरा गौनर का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वरचंद्र जायसवाल ने बताया कि विद्यालय में 328 छात्र अध्ययनरत हैं और 13 शिक्षक उन्हें शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों ने छात्रों व शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन, छात्रावास और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। पेयजल की समस्या पर कमिश्नर ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और विद्यालय में साफ-सफाई बेहतर कराने को कहा।

#OfficialsMustNotBeNegligentInResolvingComplainants'Issues:Commissioner. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 01:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फरियादियों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतें अधिकारी: कमिश्नर #OfficialsMustNotBeNegligentInResolvingComplainants'Issues:Commissioner. #VaranasiLiveNews