Chamoli News: रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

गौचर। राजकीय पाॅलीटेक्निक का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। सभासद विनोद कनवासी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। शिविर के प्रथम दिन स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्सकृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ पैदल रास्तों की सफाई और जन जागरूकता अभियान संचालित किया। इस मौके पर शिविर के कॉर्डिनेटर द्वारिका प्रसाद पुरोहित, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश खाली, त्रिलोक सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद

#NSSCampInauguratedWithColorfulPresentations #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ #NSSCampInauguratedWithColorfulPresentations #VaranasiLiveNews