नहीं मिलना चाहिए एक भी मरीज स्ट्रेचर पर : डॉ. कुंदन मित्तल
रोहतक। पीजीआई के वार्ड-3 में पहले 82 बेड थे अब यहां की क्षमता को बढ़ाकर 90 कर दिया है। वार्ड में आठ नए बेड जोड़े हैं। अब स्ट्रेचर पर एक भी मरीज नहीं मिलना चाहिए। मरीज को बेड पर ही शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्देश शनिवार को पीजीआई के वार्ड तीन में निरीक्षण को पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने कही। चिकित्सा अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सफाई, बिजली, गैस मैनिफोल्ड, पेस्ट कंट्रोल व बेड व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि हर वार्ड का निरीक्षण अभियान पूरे अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने मौके पर पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर के अधिकारियों को व्यवस्था सही रखने के सख्त निर्देश दिए। अमर उजाला की ओर से समय-समय पर वार्ड की व्यवस्थाओं के उठाए गए मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए डॉ. कुंदन मित्तल ने निर्देश दिए कि वार्ड से सभी अनावश्यक अलमारी हटाएं ताकि संक्रमण का खतरा कम हो। साफ-सफाई मरीज के इलाज का पहला चरण है। गंदगी में इलाज नहीं संक्रमण पनपता है। उन्होंने बीएंडआर विभाग को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर वार्ड में सभी लीकेज होनी चाहिए। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को सभी पॉइंट चेक करने व खराब स्विच-बोर्ड बदलने को कहा। निरीक्षण में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था को संतोषजनक बताया। वहीं बताया कि वार्ड में कीट-मच्छर से मरीजों को संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए यह कार्य लगातार जारी रहेगा। कहा कि मंगलवार को फिर वार्ड-3 का दौरा होगा। अगर निर्देशों का पालन नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर अत्री, डॉ. महेश माहला व अन्य उपस्थित रहे। 24-पीजीआई के वार्ड तीन का दौरा करते डॉ. कुंदन मित्तल व अन्य। स्रोत: पीजीआई
#NotASinglePatientShouldBeFoundOnAStretcher:Dr.KundanMittal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 20:17 IST
नहीं मिलना चाहिए एक भी मरीज स्ट्रेचर पर : डॉ. कुंदन मित्तल #NotASinglePatientShouldBeFoundOnAStretcher:Dr.KundanMittal #VaranasiLiveNews
