Sonipat News: कल से आठ दिन विभागों में नहीं होंगे काम, आंदोलन करेंगे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। अगर आप विभिन्न विभागों में 6 अगस्त से अपने काम कराने जा रहे है ताे पहले पता लगा लें कि कर्मचारी मिलेंगे या नहीं। विभागों में अगले आठ दिन काम नहीं होंगे। नगर निगम व दमकल कार्यालय में कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। वहीं, 10 अगस्त को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सभी विभागों के कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन है। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी 11 से 13 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार जिला प्रधान देशराज नैन की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला सचिव सुनील दत्त ने किया। इस दौरान निर्णय लिया कि हड़ताल के दौरान प्रतिदिन दो विभागीय यूनियनों की ड्यूटी लगाई जाएगी।सभी विभागीय संगठन प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य नेता तेजेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से विभागों और ब्लॉकों में जाकर हड़ताल की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। वहीं, एग्री डिस्कॉम व अन्य मांगों को लेकर बिजली निगम अधिकारी व कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल में शामिल होंगे। इस आंदोलन में केवल जेई, एसडीओ ही नहीं बल्कि बिजली निगमों के सभी कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे। बैठक में यह कर्मचारी रहे मौजूदबैठक में दमकल विभाग के जिला प्रधान राजीव खत्री, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई, दीपक बोहत, एचएसवीपी यूनियन के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग से रमेश कुमार व प्रदीप, खरखौदा ब्लॉक के प्रधान प्रतीक, सोनीपत ब्लॉक के प्रधान प्रदीप नैन, बिजली निगम से संतलाल सहित विभिन्न विभागीय यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन की तैयारियांजिला दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने 6 अगस्त से हड़ताल में जाने का एलान किया है। इसको देखत हुए विभाग ने सरकार से गाड़ियों के संचालन के लिए 40 चालकों और आग बुझाने के लिए 80 हाेमगार्ड की मांग की है। वर्जनबिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मनिंद्र कादियान ने बताया कि बिजली निगम के जेई से एसडीओ तक 11 अगस्त से शुरू हो रही हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। लोगों को निर्बाध बिजली मिले इसको लेकर ठेकेदारों को अलर्ट किया गया है। वर्जनमुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
#NoWorkWillBeDoneInTheDepartmentsForEightDaysStartingTomorrow;EmployeesWillStageAProtest. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 19:38 IST
Sonipat News: कल से आठ दिन विभागों में नहीं होंगे काम, आंदोलन करेंगे कर्मचारी #NoWorkWillBeDoneInTheDepartmentsForEightDaysStartingTomorrow;EmployeesWillStageAProtest. #VaranasiLiveNews
