Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची, एनआईए को चीन भेजने की मिली मंजूरी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश की अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच संबंधी एनआईए के न्यायिक अनुरोध पत्र को मंजूरी दे दी है। अर्जी में जांच के दौरान जब्त गो प्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे से जुड़ी जानकारी लेने के लिए चीन की सक्षम न्यायिक अथॉरिटी को न्यायिक अनुरोध पत्र जारी करने की मांग की गई थी। विशेष न्यायाधीश प्रेम सागर ने बीते सोमवार को यह आदेश दिया। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक मुख्य जांच अधिकारी, एनआईए डीआईजी संदीप चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 112 के तहत यह अर्जी दी थी। एनआईए ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान आतंकी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने से जुड़ी कई चीजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की गई। इसी में गो प्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरा था जिसे हमले से पहले की जासूसी, मूवमेंट और आतंकी मॉड्यूल की ऑपरेशनल तैयारी के लिए जरूरी बताया गया।एजेंसी के अनुसार डिवाइस बनाने वाली कंपनी गो प्रो बीवी को एक कानूनी नोटिस जारी किया गया था। इसमें डिवाइस की सप्लाई चेन और एक्टिवेशन के बारे में जानकारी मांगी गई थी। कंपनी की ओर से अपने आधिकारिक जवाब में कैमरा चीन में मौजूद एक वितरक एई ग्रुप इंटरनेशनल लिमिटेड को सप्लाई करने की बात कही गई।

#CityStates #Jammu #PahalgamAttack #NiaProbe #GoproHero12 #ChinaJudicialRequest #TerrorismProbe #Untoc #ElectronicDeviceProbe #InternationalCooperation #India-chinaCase #TerroristModule #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 11:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची, एनआईए को चीन भेजने की मिली मंजूरी #CityStates #Jammu #PahalgamAttack #NiaProbe #GoproHero12 #ChinaJudicialRequest #TerrorismProbe #Untoc #ElectronicDeviceProbe #InternationalCooperation #India-chinaCase #TerroristModule #VaranasiLiveNews