संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष: शकूरपुर में चाकूबाजी में भतीजा घायल, चाचा की मौत; परिजनों ने कही ये बात

राजधानी दिल्ली के शकूरपुर स्थित जेजे कॉलोनी में 20 मई को संयुक्त संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में 53 वर्षीय राजेश की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा दीपक (34) घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों चाचा-भतीजे थे और लंबे समय से संयुक्त संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान राजेश ने कथित तौर पर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान राजेश सीढ़ियों से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

#CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 04:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Delhi



संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष: शकूरपुर में चाकूबाजी में भतीजा घायल, चाचा की मौत; परिजनों ने कही ये बात #CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews