Hamirpur (Himachal) News: पड़ोसियों पर लगाए मारपीट के आरोप

सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत बल्ला राठियां में रास्ता रोककर मारपीट का मामले सामने आया है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी बल्ला राठियां ने कहा कि रविवार सुबह वह अपने घर के साथ खेत में दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। जैसे ही वह घर जाने के लिए रास्ते में पहुंचे तो उनके पड़ोस से एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट करदी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ने की है।

#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: पड़ोसियों पर लगाए मारपीट के आरोप #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews