Meerut News: एशियन रिले चैंपियनशिप में छाई नीरू पाठक
- दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम, रजत पदक जीता संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चीन में आयोजित दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। टीम में मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाली नीरू पाठक भी शामिल रहीं। यहां मेरठ में उनके कोच विशाल सक्सेना ने भारतीय टीम को बधाई दी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शनिवार को 4 गुणा 400 मिक्स रिले इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय दल में शामिल तीर्थेश प्रशांथ, पूवम्मा राजू, बाराध श्रीधर और नीरू पाठक ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने यह दौड़ 3 मिनट 17.6 सेकंड में पूरी की और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें नीरू पाठक ने 52.54 सेकंड का समय लेकर दौड़ पूरी की। प्रथम स्थान पर 3 मिनट 16.75 सेकंड का समय लेकर कजाकिस्तान की टीम पहले स्थान पर रही। नीरू पाठक यहां एनएएस काॅलेज के मैदान में विशाल सक्सेना से ही प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह कई बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हाल ही में चीन में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2025 में रांची में आयोजित सीनियर साउथ एशियन गेम्स में भी वह 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। जूनियर साउथ एशियन गेम्स 2024 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
#NeeruPathakShinesAtAsianRelayChampionships #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:45 IST
Meerut News: एशियन रिले चैंपियनशिप में छाई नीरू पाठक #NeeruPathakShinesAtAsianRelayChampionships #VaranasiLiveNews
