चैत्र नवरात्रि: सलकनपुर विजयासन धाम, जहां रक्तबीज वध के बाद विराजीं पार्वती, 52वें शक्तिपीठ पर उमड़ रही आस्था
सीहोर स्थित सलकनपुर का मां विजयासन धाम इन दिनों एक बार फिर आस्था के महासागर में डूबने को तैयार है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। विंध्याचल पर्वत की ऊंचाई पर बसे इस शक्तिपीठ की ख्याति देशभर में फैली हुई है, जहां भक्त अपनी हर मनोकामना पूरी होने की आस लेकर आते हैं। नवरात्रि में होंगे 16 घंटे दर्शन चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर के पट सुबह 5:30 बजे पहली आरती के साथ खुलेंगे और रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। यानी भक्तों को करीब साढ़े 16 घंटे तक लगातार दर्शन का अवसर मिलेगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मंदिर समिति ट्रस्ट के अनुसार इस बार नवरात्र में पांच से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यही कारण है कि प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। हर साल यहां उमड़ने वाली भीड़ इस धाम की लोकप्रियता को और भी मजबूत बनाती है।
#CityStates #MadhyaPradesh #Sehore #ChaitraNavratri2026 #SalkanpurVijayasanDham #MaaVijayasanTemple #SehoreNews #52ndShaktipeethIndia #ParvatiAvatarTemple #RaktabeejSlayingStory #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 22:06 IST
चैत्र नवरात्रि: सलकनपुर विजयासन धाम, जहां रक्तबीज वध के बाद विराजीं पार्वती, 52वें शक्तिपीठ पर उमड़ रही आस्था #CityStates #MadhyaPradesh #Sehore #ChaitraNavratri2026 #SalkanpurVijayasanDham #MaaVijayasanTemple #SehoreNews #52ndShaktipeethIndia #ParvatiAvatarTemple #RaktabeejSlayingStory #VaranasiLiveNews
