Bihar News: तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार; जांच शुरू
बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन वर्षीय मासूम बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चे के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है। लापता बच्चे की पहचान शिवदाहा बरेल गांव निवासी तीन वर्षीय मो. आयान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयान सोमवार की शाम अपने घर से पास की दुकान पर कुरकुरे लाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गांव की गलियों, खेत-खलिहानों और आसपास के इलाकों में घंटों तक खोजबीन की गई, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्चे के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम आयान की मां, जो गांव में ही आंगनबाड़ी सेविका हैं, ने बच्चे की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने किसी साजिश या अपहरण की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। ये भी पढ़ें-Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने बेनीबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम गांव और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है और हर संभावित कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #BenibadPoliceStation #InnocentMissing #Three-year-oldChild #MoAyan #DangerOfKidnapping #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 14:11 IST
Bihar News: तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार; जांच शुरू #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #BenibadPoliceStation #InnocentMissing #Three-year-oldChild #MoAyan #DangerOfKidnapping #VaranasiLiveNews
