Bihar News: मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाई जा रहा ईद, मस्जिद और ईदगाह में उमड़ी भीड़

मुजफ्फरपुर मेंआज शनिवार को ईद उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान माह के अंतिम दिन इसे मनाने की परंपरा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर से लेकर गांव तक ईद पर्व की धूम दिख रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंच रहे हैं। ईदगाहों मेंउमड़ी नमाजियों की भीड़ मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए जुटे। सुबह आठ बजे से ही हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर के सभी प्रमुख मस्जिद और ईदगाह के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के 350 से अधिक चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को नियुक्त किया गया। ईद पर्व के मौके पर शहर के आला अधिकारी भी घूम-घूमकर व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी के अलावा डीएसपी टाउन वन सुरेश कुमार देवी और डीएसपी टाउन टू बिनीता सिन्हा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का निरीक्षण करती रहीं। ये भी पढ़ें: गोपालगंज में डीएम को गुमराह करने वाला माइनिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, फिर थाने से हुआ फरार आठ बजकर पंद्रह मिनट पर हुई नमाज सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर शहर की सबसे बड़ी ईदगाह में नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। मौलाना ने सभी को ईद की नमाज अदा करने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और बच्चियां अपने अभिभावकों के साथ रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आईं।

#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #EidUl-fitr #Eidgah #Mosque #Namaz #MuslimCommunity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाई जा रहा ईद, मस्जिद और ईदगाह में उमड़ी भीड़ #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #EidUl-fitr #Eidgah #Mosque #Namaz #MuslimCommunity #VaranasiLiveNews