विकास कार्यों की पहल: कनावनी में 300 मीटर सड़क का शिलान्यास, ग्रेटर नोएडा और दादरी में भी योजनाओं की शुरुआत

नोएडा विधानसभा के ग्राम कनावनी में सांसद निधि के अंतर्गत निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने रिबन काट कर किया। कनावनी में 300 मीटर की सड़क बननी है। इसके साथ ही सांसद ने ग्रेटर नोएडा और दादरी में होने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास कनावनी से ही सांकेतिक तौर पर किया। इन योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के साथ ही भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदिरापुरम का कनावनी इलाका नोएडा विधानसभा में आने के कारण यहां के विकास कार्य नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया जाता है।

#CityStates #Noida #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Noida



विकास कार्यों की पहल: कनावनी में 300 मीटर सड़क का शिलान्यास, ग्रेटर नोएडा और दादरी में भी योजनाओं की शुरुआत #CityStates #Noida #VaranasiLiveNews