MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 2,548 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। भर्ती के तहत 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभाग का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ये भी पढ़ें-MP News:एमपी में 10 साल बाद पदोन्नतियों का रास्ता खुला, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए पहले आदेश स्थानीय महिलाओं को मिलेगा पहला मौका भर्ती नियमों के अनुसार, जिस आंगनवाड़ी केंद्र में पद रिक्त है, वहां आवेदन करने वाली महिला का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। किसी अन्य गांव या वार्ड की महिला उस पद के लिए पात्र नहीं होगी। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी होगा। ये भी पढ़ें-MP News:बसों की सुरक्षा जांच में ढिलाई, पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद भी जिलों से नहीं पहुंची पूरी रिपोर्ट 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 15 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी कार्यालय में जमा किए गए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। ये भी पढ़ें-डबल मर्डर मिस्ट्री:चूनाभट्टी तक पहुंचा हत्यारों का सुराग, सुपारी किलिंग और प्रॉपर्टी विवाद में हत्या 12वीं पास होना जरूरी, आयु 18 से 35 वर्ष दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अन्य राज्यों या निजी बोर्ड की अंकसूची तभी मान्य होगी, जब उसे माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा समकक्ष घोषित किया गया हो। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा। ये भी पढ़ें-MP News:किसानों संग खेत में उतरे सीएम मोहन यादव, धान पर भावांतर का ऐलान; सिवनी को 494 करोड़ की सौगात इन जिलों में सबसे अधिक पद जिलेवार रिक्तियों के अनुसार विदिशा में सहायिकाओं के 73, बैतूल में 71, राजगढ़ में 70, रतलाम में 62, बालाघाट में 51, छिंदवाड़ा में 48, सिवनी में 48, सागर में 47, उज्जैन में 45, धार में 82 तथा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शिवपुरी, दमोह समेत लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों की विस्तृत रिक्तियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रत्येक जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अलग-अलग रिक्त पदों का उल्लेख किया गया है। ये भी पढ़ें-अल्प वर्षा की आशंका पर अलर्ट मोहन सरकार, सीएम ने कहा- वैज्ञानिक खेती अपनाएं, किसानों को समय पर दें सही सलाह जिलेवार रिक्तियों का पूरा विवरण जारी विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में कुल 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी अपने जिले एवं संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र की रिक्तियों की जानकारी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर देख सकती हैं।
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpAnganwadiRecruitment2026 #AnganwadiRecruitment #DepartmentOfWomenAndChildDevelopment #MpGovernmentJobs #AnganwadiWorker #AnganwadiHelper #MpOnline #MpNews #GovernmentJob #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:14 IST
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpAnganwadiRecruitment2026 #AnganwadiRecruitment #DepartmentOfWomenAndChildDevelopment #MpGovernmentJobs #AnganwadiWorker #AnganwadiHelper #MpOnline #MpNews #GovernmentJob #VaranasiLiveNews
