Una News: नंदपुर में चलती कार बनी आग का गोला, पर्यटक सुरक्षित

बोनट से धुआं निकलते ही कार से बाहर निकले दिल्ली निवासी तीनों युवकबगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस लौटते समय हुआ हादसादेखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को लिया चपेट में, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आगसंवाद न्यूज एजेंसीनंदपुर/बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर में शनिवार देर रात चलती कार अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 31 अक्तूबर और एक नवंबर की मध्यरात्रि की है। कार नंबर सीएच 01-बीआर-5847 में अनीश कुमार, अंशुल मित्तल और चंद्र चोपड़ा निवासी तिलक नगर नई दिल्ली श्री बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। शनिवार रात को तीनों अपनी सियाज कार में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे जब वे नंदपुर पहुंचे, तो चालक ने कार के बोनट से धुंआ निकलता हुआ देखा।स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और कार में सवार तीनों लोग बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगने की घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि तीनों युवक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने से कार को भारी नुकसान पहुंचा है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं और घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार पूरी तरह जल चुकी है। कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

#MovingCarTurnsIntoAFireballInNandpur;TouristsSafe #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: नंदपुर में चलती कार बनी आग का गोला, पर्यटक सुरक्षित #MovingCarTurnsIntoAFireballInNandpur;TouristsSafe #VaranasiLiveNews