Bareilly News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बहेड़ी से लौट रहा था, मांडा गांव के पास हुए हादसे में साथी घायलभोजीपुरा। बहेड़ी से मछली बेचकर लौट रहे बाइक सवार आसपुर हसन निवासी युवक गोविंद (26) की नैनीताल हाइवे पर मांडा गांव के सामने वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पीछे बैठा साथी सुनील गंभीर घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसपुर हसन निवासी गोविंद अपने गांव के ही दोस्त सुनील को साथ लेकर बहेड़ी इलाके के नारायण नगला से शुक्रवार देर रात मछली बेचकर बरेली लौट रहे थे। तभी रात में दो बजे दुर्घटना के शिकार हो गए। सूचना डायल 112 व भोजीपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पंचायत नामे की कार्रवाई के बाद गोविंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ------- आठ माह पूर्व हुई थी शादीपरिजनों ने बताया कि युवक की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस घटना के बाद से परिजन गम में डूबे हैं।
#MotorcyclistKilledAfterBeingStruckByAVehicle #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:52 IST
Bareilly News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत #MotorcyclistKilledAfterBeingStruckByAVehicle #VaranasiLiveNews
