Ambala News: दूषित पानी पीने से 12 से अधिक भैंसों की मौत

- अधिकारियों ने पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजेसंवाद न्यूज एजेंसी जलबेड़ा। जमीतगढ़ गांव के समीप नए हाईवे पर बनी पुलिया में जमा दूषित पानी पीने से 12 से अधिक भैंसों की मौत हो गई। पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग के मुताबिक, चरवाहे अपनी भैंसों को चराने के बाद बुधवार को प्यास बुझाने के लिए पुलिया के नीचे जमा पानी में ले गए थे। पानी पीते ही भैंसें अचानक तड़पने लगीं और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी में किसी ने केमिकल या जहर मिलाया है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। फिलहाल, उस क्षेत्र में पशुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

#MoreThan12BuffaloesDieAfterDrinkingContaminatedWater. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: दूषित पानी पीने से 12 से अधिक भैंसों की मौत #MoreThan12BuffaloesDieAfterDrinkingContaminatedWater. #VaranasiLiveNews