Sonipat News: मानसून अभिनंदन उत्सव 4 को, प्रदेश के 72 गांव एक साथ जुड़ेंगे

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानसून पौधरोपण अभियान-2026 के तहत मानसून अभिनंदन उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें 4 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा, जन सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने बताया कि 4 जुलाई को बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत सोनीपत जिले से होगी। उन्होंने बताया कि इस जन जागरण अभियान का संकल्प 5 मई को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लिया गया था। उसी संकल्प को साकार करने के लिए वर्षा ऋति के आगमन पर व्यापक पौधरोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।उत्सव के दौरान लोगों को जल संरक्षण के व्यावहारिक महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। यदि 300 परिवार प्रतिदिन केवल 20 लीटर जल की बचत करें तो एक माह में लगभग 1.80 लाख लीटर जल संरक्षित किया जा सकता है। इस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही बारिश के पानी के संचयन, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पेड़ राष्ट्र के नाम और हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा के संकल्प के साथ आयोजित मानसून अभिनंदन उत्सव प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के व्यापक जन आंदोलन की मजबूत नींव सिद्ध होगा।

#MonsoonAbhinandanUtsavOn4th #72VillagesOfTheStateWillComeTogether #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: मानसून अभिनंदन उत्सव 4 को, प्रदेश के 72 गांव एक साथ जुड़ेंगे #MonsoonAbhinandanUtsavOn4th #72VillagesOfTheStateWillComeTogether #VaranasiLiveNews