मोदी सरकार ने हिमाचल और कांगड़ा को विकास की नई पहचान दी : टंडन

धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को विकास की नई पहचान दी है। केंद्र ने राज्य को स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग दिया है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार इन केंद्रीय संसाधनों और सहायता का प्रभावी सदुपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है। टंडन सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत जिला पालमपुर, जालंधर और धर्मशाला के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।संजय टंडन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा के समय भी हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं प्रदेश का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 1,500 करोड़ रुपये के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की थी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसडीआरएफ और किसानों के लिए भी अतिरिक्त मदद उपलब्ध कराई गई। इसके बावजूद प्रदेश सरकार केंद्र से प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग करने में असफल रही, जिससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। इन प्रशिक्षण वर्गों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक क्षमता बढ़ाना और जनसेवा के लिए प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोदी सरकार ने हिमाचल और कांगड़ा को विकास की नई पहचान दी : टंडन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews