Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल फोन महंगे... कीमतों में 40% तक उछाल

सचित्र : मेमोरी चिप्स की कमी और बढ़ती मांग से बढ़ी लागत, उपभोक्ताओं पर पड़ा सीधा असरहमीरपुर। मोबाइल फोन खरीदना अब पहले से महंगा हो गया है। बाजार में स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक 40 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ने लगा है।मोबाइल विक्रेताओं के अनुसार इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई है। चिप्स की कमी के कारण मोबाइल निर्माण लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार कीमतों पर पड़ा है।दुकानदारों का कहना है कि जो स्मार्टफोन पहले 10 से 15 हजार रुपये के बीच मिलते थे, अब उनकी कीमतों में 3 से 5 हजार रुपये तक इजाफा हो गया है। खासकर अधिक स्टोरेज वाले मोबाइल फोन के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है।कीमतें बढ़ने से मोबाइल की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। कई ग्राहक अब नया फोन खरीदने का फैसला टाल रहे हैं या कम बजट वाले विकल्प तलाश रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, पहले 7 हजार रुपये में मिलने वाले फोन अब करीब 9 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि 10 हजार रुपये के फोन 14 हजार रुपये तक बिक रहे हैं।व्यापारियों का मानना है कि यदि मेमोरी चिप्स की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले समय में मोबाइल फोन और महंगे हो सकते हैं। फिलहाल बाजार में कीमतों के स्थिर होने में कुछ समय लग सकता है।इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान में 20 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे मोबाइल, एलईडी सहित अन्य सामान पर दामों में उछाल आया है। लोग अब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने के लिए सोच रहे हैं। अचानक दो से पांच हजार रुपये की वृद्धि हुई है। - सुमित ठाकुर, दुकानदार, हमीरपुरमोबाइल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पहले जो मोबाइल सात हजार में आता था वह अब नौ हजार रुपये का हाे गया है। इसके साथ ही दस हजार का मोबाइल 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। आने वाले समय में मोबाइल के दामों में और वृद्धि की आशंका है।- रविंद्र, दुकानदार, हमीरपुर मोबाइल के दाम बढ़ने से बजट पर असर पड़ा है। आने वाले समय में यह दाम और बढ़ सकते हैं। अधिक मेमोरी वाले मोबाइल के दामों में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की गई है। मोबाइल खरीदते समय हमें सोचना पड़ रहा है। अर्जुन भारद्वाज, ग्राहक हमीरपुरमोबाइल की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब वर्ग के लोग नया फोन खरीदने से बच रहे हैं। मोबाइल को किस्तों पर खरीदने की सोच रहा हूं। अचानक दाम बढ़ने से बजट बिगड़ गया है। दस हजार के फोन पर चार हजार रुपये की वृद्धि हो गई है।- संजीव कुमार, ग्राहक, हमीरपुर संजीव कुमार ग्राहक हमीरपुर। संजीव कुमार ग्राहक हमीरपुर। संजीव कुमार ग्राहक हमीरपुर। संजीव कुमार ग्राहक हमीरपुर।

#MobilePhonesAreExpensive...PricesHaveIncreasedByUpTo40% #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल फोन महंगे... कीमतों में 40% तक उछाल #MobilePhonesAreExpensive...PricesHaveIncreasedByUpTo40% #VaranasiLiveNews