Una News: दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ महारैली में गरजे विधायक विवेक शर्मा
हिमाचल की बसों को रोके जाने के बावजूद रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्तासंवाद न्यूज एजेंसी बंगाणा (ऊना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित वोट चोरी के खिलाफ महा रैली में हिस्सा लिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकारों की चोरी करने और वोट चोरी करने दोनों ही मामलों में हिमाचल प्रदेश भुक्तभोगी राज्य रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने और सत्ता हथियाने का पूरा प्रयास किया गया था, लेकिन इन प्रयासों को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मताधिकार की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़ा विषय बन जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बसों को रोकने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। विधायक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में जुट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
#MLAVivekSharmaThunderedAtAMega-rallyInDelhiAgainstTheTheftOfVotes. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 16:45 IST
Una News: दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ महारैली में गरजे विधायक विवेक शर्मा #MLAVivekSharmaThunderedAtAMega-rallyInDelhiAgainstTheTheftOfVotes. #VaranasiLiveNews
