Gorakhpur News: नाबालिग बेटी घर से लापता, गहने भी गायब

गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। आरोप है कि वह छोटे भाई-बहनों को सुलाने के बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर मां ने शुक्रवार को कैंपियरगंज थाने में तहरीर दी। इसमें गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला फुसलाकर चेन्नई ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।मां के मुताबिक चार सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह किसी काम से बाजार गई थी। घर पर तीन बेटियां और एक बेटा थे। उन्होंने बड़ी बेटी को छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखने के लिए कहा था। करीब पांच बजे लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली जबकि बाकी बच्चे सो रहे थे। बच्चों को जगाकर पूछने पर उन्होंने बताया कि दीदी ने उन्हें डांटकर सुला दिया था। इसके बाद वह कहां गई, उन्हें जानकारी नहीं है। बेटी के लापता होने पर मां ने घर में रखे बक्से की जांच की तो सोने और चांदी के जेवर भी गायब मिले। इसके बाद पति के साथ मिलकर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। मां के अनुसार 11 सितंबर को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ चेन्नई ले गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किशोरी और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

#MinorDaughterMissingFromHome;JewelryAlsoGone. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: नाबालिग बेटी घर से लापता, गहने भी गायब #MinorDaughterMissingFromHome;JewelryAlsoGone. #VaranasiLiveNews