Ambala News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सात डिग्री गिरा पारा

अंबाला। हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के जिलों में वीरवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम में बदलाव के कारण दिन का तापमान 7 डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यमुनानगर में 5.9 मिली मीटर औसत बारिश हुई। कुरुक्षेत्र में 5.5 मिमी और अंबाला में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। करनाल में 1.5 मिमी हल्की बारिश दर्ज हुई। पानीपत और सोनीपत में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जीटी बेल्ट के तापमान में गिरावट आई है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है। अंबाला पानीपत में साप्ताहिक बारिश काफी कम : 5 जून से 11 जून तक करनाल में सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश (12.8 मिमी) दर्ज हुई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 14 फीसदी कम (10.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पानीपत में 97 फीसदी और अंबाला में 71 फीसदी बारिश की कमी देखी गई है। ब्यूरो

#MercuryDropsBySevenDegreesDueToWesternDisturbance. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सात डिग्री गिरा पारा #MercuryDropsBySevenDegreesDueToWesternDisturbance. #VaranasiLiveNews