Baghpat News: खेल मैदानों की सफाई कराने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

-भाकियू के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर दिया ज्ञापनफोटो नंबर 29केएआर 2संवाद न्यूज एजेंसी खेकड़ा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सांकरौद और मवीकलां गांव के किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदानों से खरपतवारों की सफाई की मांग की।भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मवीकलां के खेल मैदान में घास खड़ी है। ट्रैक की सफाई न होने से सांपों के निकलने का खतरा है। सांकरौद के खेल मैदान में भी घास है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम सुरभि शर्मा को ज्ञापन देकर सफाई कराने की मांग की। एसडीएम ने दोनों खेल मैदानों की सफाई कराकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिपाल सिंह, जगपाल धामा, राजवीर सिंह, संजय धामा, मोनू कुमार और देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

#MemorandumGivenToSDMForCleaningOfSportsGrounds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: खेल मैदानों की सफाई कराने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन #MemorandumGivenToSDMForCleaningOfSportsGrounds #VaranasiLiveNews