IPL 2026: चमका मेरठ का सितारा, आरसीबी के सिर सजा जीत का ताज, भुवनेश्वर बने जीत के सबसे बड़े हीरो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की खिताबी जीत में मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे। फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपने चार ओवर में केवल 29 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। गुजरात की टीम जब तेजी से रन गति बढ़ाने का प्रयास कर रही थी, तब भुवनेश्वर कुमार ने लगातार कसी हुई गेंदबाजी कर दबाव बनाया। उनकी स्विंग और नियंत्रण ने बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया और मुकाबले का रुख बंगलूरू की ओर मोड़ दिया। यह भी पढ़ें:राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या:मेडल जीतकर लौटी थी बेटी तो झूम उठा था पूरा गांव, चंद रुपयों के लिए ली जान
#CityStates #Meerut #भुवनेश्वरकुमार #मेरठसमाचार #आरसीबीचैंपियन #आईपीएलफाइनल #आईपीएल2026 #रॉयलचैलेंजर्सबंगलूरू #मेरठक्रिकेटर #भुवनेश्वरगेंदबाजी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 07:27 IST
IPL 2026: चमका मेरठ का सितारा, आरसीबी के सिर सजा जीत का ताज, भुवनेश्वर बने जीत के सबसे बड़े हीरो #CityStates #Meerut #भुवनेश्वरकुमार #मेरठसमाचार #आरसीबीचैंपियन #आईपीएलफाइनल #आईपीएल2026 #रॉयलचैलेंजर्सबंगलूरू #मेरठक्रिकेटर #भुवनेश्वरगेंदबाजी #VaranasiLiveNews
