प्रेमी से कराया बेटे का कत्ल: 'तलाक दे देता तो नहीं जाती मेरे लाल की जान', सऊदी अरब से लौटे पिता का छलका दर्द
मेरठ के बहसूमा में छह साल के मासूम बेटे अंगदवीर की हत्या के बाद सऊदी अरब से रामराज पहुंचे पिता गुरसेवक ने शनिवार को दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत तलाक लेना चाहती थी। अगर वह उसे तलाक दे देते तो शायद अंगदवीर की जान बच जाती। गुरसेवक ने बताया कि वह सऊदी अरब में ट्रक चलाते हैं। वह विदेश में इसलिए गए थे कि अच्छा पैसा कमाकर बेटे अंगदवीर को अच्छी पढ़ाई कराने के साथ ही पत्नी गुरप्रीत की जरूरतें पूरी कर सकूं। वह वहां पर मेहनत करते थे। इसके बावजूद गुरप्रीत ने उन्हें न केवल धोखा दिया बल्कि कलेजे के टुकड़े को भी छीन लिया। वह खुद सऊदी अरब में रहते थे। मां गुरप्रीत उनके बेटे की देखभाल करेगी। यह सोचकर उन्होंने गुरप्रीत को तलाक नहीं दिया था। यह कहते हुए गुरसेवक की आंखों से आंसू छलक गए।
#CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 10:07 IST
प्रेमी से कराया बेटे का कत्ल: 'तलाक दे देता तो नहीं जाती मेरे लाल की जान', सऊदी अरब से लौटे पिता का छलका दर्द #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #VaranasiLiveNews
