Gorakhpur News: कामरान के गोल से चमकी यूपी पुलिस, गोरखपुर एफसी की हार
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन ने गोरखपुर फुटबॉल क्लब को 2-1 से मात दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में सद्भावना फुटबॉल क्लब और वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब की टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के चौथे मिनट में कामरान ने गोल कर पुलिस टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ के 39वें मिनट में कामरान ने एक बार फिर शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद गोरखपुर फुटबॉल क्लब के सुधांशु ने एकमात्र गोल किया लेकिन मुकाबला 2-1 से पुलिस के पक्ष में समाप्त हुआ। मैच के निर्णायक दुर्गेश , घनश्याम सिंह, मोहम्मद फारूक व रतन सिंह रहे। दूसरे मुकाबले में सद्भावना और वैलेंटाइन क्लब के के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज अयोध्या के वित्त अधिकारी रवि सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक गोरखपुर धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे।
#MatchBetweenSadbhavanaFootballClubAndValentineFootballClubInTheGorakhpurFootballLeagueEndsInADraw. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2026, 02:54 IST
Gorakhpur News: कामरान के गोल से चमकी यूपी पुलिस, गोरखपुर एफसी की हार #MatchBetweenSadbhavanaFootballClubAndValentineFootballClubInTheGorakhpurFootballLeagueEndsInADraw. #VaranasiLiveNews
