Ambala News: कॉमनवेल्थ गेम्स में मनप्रीत के हाथ से छूटा गोला, चौथे स्थान पर रहीं
अंबाला। ग्लासगो के चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर के बाद अब अंबाला की स्टार शॉटपुट (गोला फेंक) खिलाड़ी मनप्रीत कौर का भी पदक का सपना अधूरा रह गया। 29 जुलाई की रात 1 बजकर 30 मिनट पर हुए बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में मनप्रीत चौथे स्थान पर रहीं। अंतिम क्षणों में हाथ से गोला छूट जाने के कारण वे कांस्य पदक से चूक गईं। यह लगातार दूसरा मौका है जब मनप्रीत का राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने का सपना टूटा है। ऐसे में अंबाला की झोली में इस कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी पदक नहीं आ सका। वेटलिफ्टर होने के कारण मनप्रीत थी सबसे मजबूत दावेदार शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले की शुरुआत में मनप्रीत कौर सबसे मजबूत दावेदारों में से एक नजर आ रही थीं। वेटलिफ्टिंग करने के कारण मनप्रीत पॉवर थ्रोअर हैं और दो बार की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी है। ऐसे में पदक की पूरी उम्मीद थी। अपने शुरुआती प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वह पदक की रेस में सबसे आगे चल रही थीं और ऐसा लग रहा था कि भारत का शॉटपुट में पदक पक्का कर लेंगी। हालांकि, निर्णायक दौर के दौरान एक अहम थ्रो में अचानक हाथ से गोला छूट जाने के कारण उनके अंक प्रभावित हुए। इस मामूली सी चूक की वजह से वह तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गईं और बेहद करीब पहुंचने के बावजूद पदक से वंचित रह गईं।अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर अंगूठे में चोट के चलते पदक से चुके मनप्रीत से पहले भारत में टीम में हरियाणा में से एक मात्र जगह बनाने वाले अंबाला के जिम्नास्ट खिलाड़ी व कोच योगेश्वर से पदक की उम्मीदें थी। क्वालीफाई ऑल राउंड मुकाबले में योगेश्वर ने 71.400 का स्कोर कर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले से ठीक एक दिन पहले 25 जुलाई को अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए, जिससे देश और जिले के लिए पदक जीतने की उनकी उम्मीदें टूट गईं थी। अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे थे और उनसे देश को पदक की मजबूत उम्मीद थी। ब्यूरो अंबालाकेजिम्नास्टखिलाड़ीयोगेश्वर:स्वयं- फोटो : Archive
#ManpreetLosesGripOnTheShotPutAtTheCommonwealthGames;FinishesFourth. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 01:43 IST
Ambala News: कॉमनवेल्थ गेम्स में मनप्रीत के हाथ से छूटा गोला, चौथे स्थान पर रहीं #ManpreetLosesGripOnTheShotPutAtTheCommonwealthGames;FinishesFourth. #VaranasiLiveNews
