हिंदू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखना जरूरी : नीरज
सुंदरनगर (मंडी)। पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा किए और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।रविवार को सुंदरनगर के पुराना बाजार स्थित सनातन धर्म सभा भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।इस दौरान विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन और योगदान को याद किया गया। साथ ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज दानोरिया और क्षेत्र मंत्री लेखराज राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह सेन ने की। मंच पर कैप्टन महेंद्र सिंह राणा, विहिप जिला अध्यक्ष रोहताश शर्मा, प्रांत अध्यक्ष तुषार डोगरा, रमेश परमार और दुर्गादत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता नीरज दानोरिया ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना पूरा जीवन हिंदुत्व के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। कहा कि हिंदू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि लेखराज राणा ने भी अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जीवनभर कार्य किया।इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष रोहताश शर्मा, जिला मंत्री कैप्टन महेंद्र सिंह राणानाचन के विधायक विनोद कुमार, नगर परिषद सदस्य रूमा देवी, साहित्यकार कृष्ण चंद महादेविया, पूर्व कमिश्नर गिरिजा गौतम और बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
#MaintainingSocialHarmonyAndUnityWithinHinduSocietyIsEssential:Neeraj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 22:33 IST
हिंदू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखना जरूरी : नीरज #MaintainingSocialHarmonyAndUnityWithinHinduSocietyIsEssential:Neeraj #VaranasiLiveNews
