लखनऊ: 25 बच्चों को भरकर चल रही थी स्कूल बस, न आपातकालीन गेट और न आग बुझाने के इंतजाम; मान्यता खत्म

25 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में शनिवार सुबह इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में तीन बच्चे झुलस गए। धुआं भरने से पांच बच्चे बेहोश हो गए। इटौंजा के बगहापुर गांव के पास हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला। घटना की जांच करने पहुंचे एआरटीओ आलोक कुमार यादव और पुलिस टीम पर स्कूल प्रबंधन ने हमला कर दिया। दो नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमखनवा गांव के आदित्य प्रकाश मिश्रा, विजय शुक्ला समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8:30 बजे बच्चों को लेने गांव पहुंची मानपुर स्थित शार्प स्कूल की बस को ग्रामीणों ने धक्का देकर चालू कराया था। बगहापुर गांव के पास बस में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई और बच्चों को बस से निकाला। आग से दूसरी कक्षा के अभियान अवस्थी, उसकी बहन चौथी कक्षा की सृष्टि और तीन वर्ष के वेदांश शुक्ला का हाथ झुलस गया। वेदांश को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया गया। एआरटीओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद जांच के लिए शार्प ग्लोबल स्कूल पहुंची एआरटीओ और पुलिस टीम पर स्कूल के मैनेजर गौरव तिवारी, प्रबंधन के अमर अवस्थी व अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सरकारी काम में बाधा डाली। अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि एआरटीओ की शिकायत पर गौरव तिवारी, अमर अवस्थी के अलावा 12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowSchoolBusCatchesFire #BlazeCancelsItsRecognition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: 25 बच्चों को भरकर चल रही थी स्कूल बस, न आपातकालीन गेट और न आग बुझाने के इंतजाम; मान्यता खत्म #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowSchoolBusCatchesFire #BlazeCancelsItsRecognition #VaranasiLiveNews