LPU कर्मी की मौत: गहरे गड्ढे की वजह से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन... पीछे से आ रही बस ने कुचला

फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर गणतंत्र दिवस के दिन हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बलदेव कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा के रूप में हुई है। बलदेव कुमार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का कर्मचारी था। जानकारी के अनुसार बलदेव कुमार सुबह स्कूटी पर अपनी बहु को छोड़ने जा रहे थे। पुल पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और बलदेव सड़क पर गिर गए। पीछे से आर रही प्राइवेट बस का टायर बलदेव के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। वहीं निजी बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

#CityStates #Chandigarh-punjab #Phagwara-hoshiarpurHighway #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 15:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPU कर्मी की मौत: गहरे गड्ढे की वजह से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन... पीछे से आ रही बस ने कुचला #CityStates #Chandigarh-punjab #Phagwara-hoshiarpurHighway #VaranasiLiveNews