Bareilly News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन चिह्नित, यूपीडा को भेजा प्रस्ताव
बरेली। जिले में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए प्रशासन ने आंवला तहसील में भमौरा-आंवला-दिल्ली मार्ग के किनारे 1004.985 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजा है। जल्द इस पर काम भी शुरू होने की उम्मीद है। यूपीडा की ओर से नौ जनवरी को जिलाधिकारी अविनाश सिंह को पत्र जारी करके औद्योगिक गलियारे के लिए एक हजार हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। आठ मार्च को उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह की ओर से 10 गांवों की 1004.985 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। चिह्नित जमीन में श्रेणी-1क की 932.956 हेक्टेयर, श्रेणी-5 की 11.956 हेक्टेयर व श्रेणी-6 की 60.073 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसके बाद जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह व एसडीएम आंवला के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।चिह्नित जमीन भमौरा रेलवे स्टेशन के सामने है और नवनिर्मित मथुरा-कासगंज-बदायूं-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक है। गंगा एक्सप्रेसवे से आठ किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण यहां उपक्रम लगाने वाले उद्यमियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
#LandMarkedForIndustrialCorridor #ProposalSentToUPDA #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:52 IST
Bareilly News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन चिह्नित, यूपीडा को भेजा प्रस्ताव #LandMarkedForIndustrialCorridor #ProposalSentToUPDA #VaranasiLiveNews
