Meerut News: शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए किसान इंटर कॉलेज की रैली

रोहटा। मढ़ी गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्र संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों ने हाथों में शिक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. सौदान सिंह शास्त्री ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रविंद्र वर्मा, देशपाल राणा, पायल, समीक्षा, गौरव कुमार, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#KisanInterCollege'sRallyToCreateAwarenessAboutEducation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए किसान इंटर कॉलेज की रैली #KisanInterCollege'sRallyToCreateAwarenessAboutEducation #VaranasiLiveNews