Kanpur: ममेरे भाई की शादी में गए युवक की नाली में औंधे मुंह गिरने से मौत

नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर में मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद बाहर निकलते समय नशे की हालत युवक नाली में गिर गया। औंधे मुंह गिरने से सिर और मुंह में चोट लगने से युवक की जान चली गई। गेस्ट हाउस मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी विश्वनाथ इलेक्ट्रीशियन थे। परिवार में पत्नी ज्योति, एक बेटी प्रष्टि है। उनके बड़े भाई अनिरुद्ध ने बताया कि शुक्रवार रात छोटे भाई विश्वनाथ परिजनों के साथ एच ब्लॉक स्थित बारात कर्मचारी धर्मशाला में मामा वीरेंद्र के बेटे शुभम की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग घर लौट आए। वहीं विश्वनाथ ने जल्द ही घर आने की बात कही। इस दौरान शादी समारोह में उन्होंने शराब पी ली। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रात में लौटते समय वह कई जगह पर लड़खड़ाए। इसके बाद कुछ दूर चलकर नाली में औंधे मुंह गिर गए। सिर व मुंह में चोट लगने से नशे में वह रातभर वहां पड़े रहे। परिजनों को लगा कि वह शादी में ही रुक गए होंगे। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गेस्ट हाउस मालिक ने नाली में शव पड़े होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान तलाशी में युवक के पास शादी का कार्ड मिला। इसके बाद वहां लोगों से संपर्क कर पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने भी किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के नशे की अवस्था में नाली में मुंह के बल गिरने से मौत की पुष्टि हुई है।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: ममेरे भाई की शादी में गए युवक की नाली में औंधे मुंह गिरने से मौत #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews