Kanpur Weather: ठीक से नहीं तपा नौतपा, रूठ सकता है मानसून, 23 जून तक का इंतजार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
कानपुर में नौतपा के नौ दिन मंगलवार को पूरे हो गए, लेकिन इस अवधि में तापमान सामान्य औसत तापमान तक नहीं पहुंच पाया। नौ दिनों का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री है। इस बार औसत तापमान 39.1 डिग्री ही रहा है। नौतपा के दौरान तापमान में औसत 1.4 डिग्री की कमी आई है। रात का तापमान भी सामान्य औसत से दो डिग्री कम रहा है। माना जाता है कि नौतपा ठंडा पड़ने से मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। नौतपा के नौ दिनों में सूर्य कर्क रेखा के सीधे ऊपर होता है। इससे गर्मी अधिक होती है और निम्नतम दबाव का बिंदु पथ बनता है।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeather #GlobalWarming #KanpurWeatherUpdate #Nautapa #CsaKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:21 IST
Kanpur Weather: ठीक से नहीं तपा नौतपा, रूठ सकता है मानसून, 23 जून तक का इंतजार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeather #GlobalWarming #KanpurWeatherUpdate #Nautapa #CsaKanpur #VaranasiLiveNews
