Hosiery Trader Murder: एक लाख के लिए सिर में मारी गोली, तस्कर से ली थी पिस्टल, मासूमों का सवाल- कहां हैं पापा?

कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लाटूश रोड निवासी चर्चित चरस तस्कर समेत दो को उठाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तस्कर पर अनवरगंज समेत शहर के कई थानों में आपराधिक मुकदमे में दर्ज हैं। पोस्टमार्टम में परिजन का आरोप था कि एक रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता हर तरह के अपराध में लिप्त है। पूर्व में दर्ज मुकदमों और दबंगई के चलते शिवाला बाजार में उससे कोई बैर नहीं रखता था। विशाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाजार में स्थित एक महिला की दुकान में चोरी छिपे चरस बिकवाता था, जबकि बगल में गिलीश बाजार चौकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल का चरस तस्कर संग काफी उठना बैठना था। उसी के दम पर वह क्षेत्र में वर्चस्व फैलाता जा रहा था। उसी तस्कर ने विशाल को हत्या के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई थी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि एक चरस तस्कर और उसके गुर्गे से पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #UpPoliceNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 05:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hosiery Trader Murder: एक लाख के लिए सिर में मारी गोली, तस्कर से ली थी पिस्टल, मासूमों का सवाल- कहां हैं पापा? #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #UpPoliceNews #VaranasiLiveNews