Kanpur: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश हैलट से फरार, चार दरोगा और एक सिपाही को दिया गच्चा, तलाश में जुटी टीमें
कानपुर में बर्रा बाईपास पर हुई लूट में मुठभेड़ के दौरान घायल होकर पकड़ा गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हैलट अस्पताल में मेडिकल के दौरान चार दरोगा और एक सिपाही की मौजूदगी के बावजूद, उसके भाग निकलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 16 अप्रैल की सुबह बर्रा थानाक्षेत्र के सिंह ढाबा के सामने मोहित निषाद से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार तड़के फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:30 IST
Kanpur: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश हैलट से फरार, चार दरोगा और एक सिपाही को दिया गच्चा, तलाश में जुटी टीमें #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
