एनआरआई सिटी की रेव पार्टी: उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, नशे में झूमते मिले युवक-युवतियां; दो गिरफ्तार
एनआरआई सिटी के नाइट क्लब में शुक्रवार रात आयोजित रेव पार्टी में कोकीन, चरस, एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाईथाइलामाइड) और हसीस की दावत उड़ाई गई। एसओजी और नवाबगंज पुलिस ने छापा मार पार्टी आर्गेनाइजर और नशीले पदार्थों के सप्लायर को गिरफ्तार किया। पार्टी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों के युवक-युवतियां नशे में झूमते मिले। पूछताछ में आईआईटी, सीएसजेएमयू और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी पार्टी में शामिल मिले। पुलिस ने युवक-युवतियों को फटकार लगा घर भेजा। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि एनआरआई सिटी के स्टैला नाओमी नाइट क्लब में रेव पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से आमंत्रण भेजा गया। एंट्री फीस 1000 रुपये थी। पार्टी में 144 युवक और युवतियां शामिल हुए। पुलिस को रेव पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके और नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर टीम के साथ देर रात करीब 2:30 बजे पार्टी में पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आर्गेनाइजर जाजमऊ निवासी फरदीन और ड्रग सप्लायर गुमटी नंबर पांच निवासी मोहित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 0.15 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 0.60 ग्राम हसीस, 1.19 ग्राम कोकीन, पांच क्रशर, एक पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, चार पैकेट स्मोकिंग पेपर, दो मोबाइल और 49 हजार रुपये कैश बरामद किया। पुलिस होटल संचालक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Crime #NriCityRaveParty #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:19 IST
एनआरआई सिटी की रेव पार्टी: उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, नशे में झूमते मिले युवक-युवतियां; दो गिरफ्तार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Crime #NriCityRaveParty #VaranasiLiveNews
