Kanpur: आईआईटी में अब कैंसर का होगा अत्याधुनिक इलाज, टाटा मेमोरियल के सहयोग से खुलेगी 50 बेड की कैंसर यूनिट

कानपुर और आसपास के जिलों में कैंसर का अच्छा इलाज दिलाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 50 बेड की कैंसर केयर यूनिट भी खोली जाएगी। इस ऑन्कोलॉजी विभाग को तैयार करने में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) की मदद ली जाएगी। इसको लेकर आईआईटी कानपुर के गंगवाल मेडिकल स्कूल ने टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ एमओयू साइन हुआ है। इस साझेदारी के तहत टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से अस्पताल की योजना, कैंसर उपचार प्रणाली, अनुसंधान और प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करेगा।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #IitKanpur #TataMemorialHospital #CancerCare #KanpurHealthCare #OncologyDepartment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: आईआईटी में अब कैंसर का होगा अत्याधुनिक इलाज, टाटा मेमोरियल के सहयोग से खुलेगी 50 बेड की कैंसर यूनिट #CityStates #Kanpur #KanpurNews #IitKanpur #TataMemorialHospital #CancerCare #KanpurHealthCare #OncologyDepartment #VaranasiLiveNews