Kanpur: भक्ति रस में सराबोर हुई शाम, मोतीझील में गूंजा राधे-राधे, झूमते रहे श्रद्धालु
राधा नाम की गूंज, कृष्ण भजनों की स्वर लहरियां और हर-हर महादेव के जयघोष मोतीझील लॉन-3 में रविवार की शाम भक्ति रस में डूबी नजर आई। दिल्ली से आईं भजन गायिका ट्विंकल शर्मा और उज्जैन के भजन गायक गजेंद्र प्रताप सिंह के भजनों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। श्री सांवलिया सेठ समिति, ब्राह्मण जागरूकता समिति और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ ट्विंकल शर्मा ने राधा नाम संकीर्तन से किया। उन्होंने बरसाना की छोरी किशोरी और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गजेंद्र प्रताप सिंह ने जय-जय राधा रमण हरी बोल, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी और शिव भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों की प्रस्तुति और बारिश की हल्की फुहार के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान पूरा परिसर राधे-राधे और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।न
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #MotiJheelKanpur #BhajanSandhya #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
Kanpur: भक्ति रस में सराबोर हुई शाम, मोतीझील में गूंजा राधे-राधे, झूमते रहे श्रद्धालु #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #MotiJheelKanpur #BhajanSandhya #VaranasiLiveNews
