Kanpur: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दायरे में 180 भवन अवैध, आठ गांवों और शहरी सर्वे में सामने आया सच, पढ़ें डिटेल
कानपुर में मंधना-अनवरगंज के बीच प्रस्तावित 15.21 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से पहले हो रहे जमीन के सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। अंश निर्धारण सर्वे के दौरान मंधना से कल्याणपुर तक आठ गांवों और शहरी क्षेत्र की सरकारी जमीन पर 180 से अधिक मकान अवैध रूप बने मिले हैं। लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और रेलवे के इंजीनियरों की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा सर्वे लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब केवल बगदौधी बांगर गांव की भूमि का सर्वे बचा है, बुधवार को यहां के सर्वे के भी पूरा होने की संभावना है। मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड ट्रैक बनाने को लेकर प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। संयुक्त सर्वे टीम ने अब तक करीब 14 किलोमीटर क्षेत्र का सर्वे पूरा कर लिया है। कुल 15.21 किलोमीटर का सर्वे किया जाना है। इसमें मंधना से कल्याणपुर तक आठ गांव की जमीन का सर्वे हुआ है।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #ElevatedRailwayTracks #Pwd #GutaiyaCrossingKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:06 IST
Kanpur: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दायरे में 180 भवन अवैध, आठ गांवों और शहरी सर्वे में सामने आया सच, पढ़ें डिटेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #ElevatedRailwayTracks #Pwd #GutaiyaCrossingKanpur #VaranasiLiveNews
