Kangra News: फिर पटरी पर लौटेगी कांगड़ा घाटी रेल सेवा
बैजनाथ (कांगड़ा)। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आखिरकार कांगड़ा घाटी रेल सेवा दोबारा बहाल होने जा रही है। जुलाई 2022 में चक्की पुल बह जाने के कारण बंद हुई रेल सेवा अब 2 जून से फिर शुरू होगी। चक्की पुल के निर्माण और ट्रायल के सफल रहने के बाद रेलवे ने पठानकोट-बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है।नॉर्दर्न रेलवे की परामर्श कमेटी के सदस्य दीपक भारद्वाज ने बताया कि रेल सेवा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों, पर्यटकों और रेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लोग इस रेल सेवा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, संबंधित अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, कांगड़ा रेल संघर्ष सेवा समिति और राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा का आभार जताया। रेल सेवा बहाल होने से कांगड़ा घाटी क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों की आवाजाही को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।ट्रेन नं.कहां से–कहां तकचलने का समयपहुंचने का समय52465 पठानकोट–बैजनाथ सुबह 5 बजेदोपहर 12 बजे52467 पठानकोट–बैजनाथ सुबह 7 बजेदोपहर 1:40 बजे52470 बैजनाथ–पठानकोट दोपहर 2:15 बजेरात 9:45 बजे52474 बैजनाथ–पठानकोट दोपहर 3:40 बजेरात 10:50 बजे52473 बैजनाथ–जोगिंद्रनगर सुबह 8 बजेसुबह 9:35 बजे52472 जोगिंद्रनगर–बैजनाथ दोपहर 12:50 बजेदोपहर 2:30 बजे52471नूरपुर रोड–बैजनाथ दोपहर 2:10 बजेरात 8:50 बजे52462 बैजनाथ–नूरपुर रोडसुबह 6 बजेदोपहर 12:50 बजे52469ज्वालामुखी रोड–बैजनाथ दोपहर 2:30 बजेशाम 5:50 बजे52464 बैजनाथ–ज्वालामुखी रोडसुबह 9:30 बजेदोपहर 1:30 बजे
#KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 01:27 IST
Kangra News: फिर पटरी पर लौटेगी कांगड़ा घाटी रेल सेवा #KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews
