कबीरधाम: बजरंगबली के मुकुट चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर भगवान से माफी मांगते दिखे आरोपी
आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने हनुमान की मूर्ति से मुकुट चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि मंदिर के पुजारी के कथन अनुसार महाशिवरात्रि के आसपास मंदिर में स्थित हनुमान की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी होने की घटना हुई थी,जो उस समय संज्ञान में नहीं आई थी। संज्ञान में आने पर 15 अप्रैल को थाना कोतवाली कवर्धा में धारा 303(2), 305(घ) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान योगेश दुबे उर्फ मोनू पिता अशोक दुबे (32), निवासी ग्राम उमरिया थाना बेमेतरा, हाल निवास केशव प्रसाद पाठक का मकान, राजमहल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 10, कवर्धा, देवी मिश्रा पिता रामानंद मिश्रा (45), निवासी वार्ड क्रमांक 10, राजमहल कॉलोनी कवर्धा व मनीन्द्र सोनी पिता स्व.शम्भू प्रसाद सोनी (46), निवासी वार्ड क्रमांक 12, कचहरी पारा कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी योगेश दुबे उर्फ मोनू द्वारा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करना स्वीकार किया,जिसमें आरोपी देवी मिश्रा द्वारा सहयोग किया। चोरी किए गए मुकुट को आरोपी मनीन्द्र सोनी (सुनार) को लगभग 1800 रुपए में विक्रय किया गया। भगवान हनुमान के सामने मांगी माफी पुलिस के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सुनार द्वारा उक्त चांदी के मुकुट को गला दिया गया था। बाद में मोहल्ले वासियों के माध्यम से घटना की जानकारी होने पर उसने उसी चांदी से नया मुकुट तैयार कर लिया,जिसे पुलिस द्वारा आरोपी मनीन्द्र सोनी के कब्जे से विधिवत बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ बाद आज शनिवार को घटना स्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी की पूरी घटना का तरीका बताया गया। इस दौरान अपने किए पर शर्मिंदा होते हुए उसी समय स्वयं से अपने कृत्य के लिए भगवान हनुमान के समक्ष क्षमा याचना भी की गई। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
#CityStates #Crime #Kabirdham #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 19:36 IST
कबीरधाम: बजरंगबली के मुकुट चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर भगवान से माफी मांगते दिखे आरोपी #CityStates #Crime #Kabirdham #VaranasiLiveNews
