Sonipat News: बंद मकान में कबड्डी प्रशिक्षक ने लगाया फंदा, गांव के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
गोहाना। क्षेत्र के एक गांव में कबड्डी प्रशिक्षक ने अपने ताऊ के बंद मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव के विष्णु ने पुलिस को बताया कि उनके छाेटे भाई नीरज गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते थे। करीब दो माह पहले गांव की एक लड़की नीरज के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई थी हालांकि बाद में वह सकुशल मिल गई थी। बाद में इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने नीरज के साथ कहासुनी की थी। इस घटना के बाद उनके भाई लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे थे। करीब दो माह पहले भी नीरज ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। उस समय स्कूल परिसर में पेड़ पर फंदा लगाया गया था। आरोप है कि लड़की के परिजन नीरज को लगातार परेशान कर रहे थे। वीरवार रात को नीरज ने घर के साथ ताऊ के खाली पड़े मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उनका शव लटका मिला।
#KabaddiCoachHangsHimselfInLockedHouse;VillagersAccusedOfHarassment. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 20:18 IST
Sonipat News: बंद मकान में कबड्डी प्रशिक्षक ने लगाया फंदा, गांव के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप #KabaddiCoachHangsHimselfInLockedHouse;VillagersAccusedOfHarassment. #VaranasiLiveNews
