एशियन हॉकी चैंपियंस: फाइनल में पहुंचा जापान, पेनल्टी शूट में मलेशिया को दी शिकस्त
मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में जापान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। जापान और मलेशिया के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। आखिरकार मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें जापान ने बाजी मार ली। दोनों टीमों का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जापान ने मलेशिया को 5-3 के अंतर से शिकस्त दी।जापान की जीत के साथ ही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया। जापान की टीम ने लीग चरण में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अब टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी।गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल पांच नवंबर को मोहाली में खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। भारतीय टीम लीग चरण में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर अजेय रही है। ऐसे में घरेलू दर्शकों को उम्मीद है कि भारत भी फाइनल में पहुंचकर जापान को खिताब के लिए चुनौती देगा।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Mohali #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:19 IST
एशियन हॉकी चैंपियंस: फाइनल में पहुंचा जापान, पेनल्टी शूट में मलेशिया को दी शिकस्त #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Mohali #VaranasiLiveNews
