जयपुर क्राइम: राजधानी में बाइक सवार का अपहरण कर 1.08 लाख रुपये लूटे, सड़क किनारे फेंक हुए फरार

जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने चाकसू कट के पास से 26 वर्षीय युवक का अपहरण कर 1.08 लाख रुपये लूटने के मामले में चार नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार शाम प्राथमिकी दर्ज की। भांकरोटा के रहने वाले पीड़ित दिनेश कुमार माली बुधवार देर रात करीब 1 बजे चाकसू से बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चाकसू कट से एक गाड़ी उनके पीछे लग गई। कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास बदमाशों ने अपनी गाड़ी से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद गाड़ी से नकाबपोश चार बदमाश नीचे उतरे। बदमाशों ने मारपीट करते हुए पीड़ित की आंखों पर कपड़ा बांध दिया। वे उन्हें जबरन पकड़कर अपनी गाड़ी में डाल ले गए। चलती गाड़ी में बदमाश उनके साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद वे उन्हें सुनसान जगह ले गए और जेब में रखे 1.08 लाख रुपये छीन लिए। पढे़ं:कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो राहगीरों की मदद से पहुंचे थाने रुपये लूटने के बाद बदमाश उन्हें गाड़ी से नीचे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और मुख्य सड़क पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहगीरों की मदद ली और शिवदासपुरा थाने पहुंचकर गाड़ी सवार नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #JaipurLatestNews #JaipurViralNews #JaipurCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जयपुर क्राइम: राजधानी में बाइक सवार का अपहरण कर 1.08 लाख रुपये लूटे, सड़क किनारे फेंक हुए फरार #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #JaipurLatestNews #JaipurViralNews #JaipurCrimeNews #VaranasiLiveNews