Gurugram News: आईटीआई का होगी कायापलट, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए सेक्टर-14 स्थित आईटीआई को दिया जाएगा नया रूपसंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित आईटीआई को जल्द ही नया रूप दिया जाएगा। संस्थान में नई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और आधुनिक टीचिंग ब्लॉक बनाने की योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों को बेहतर माहौल और नई सुविधाएं देना है। इस योजना के तहत छात्रों के लिए साफ व सुंदर क्लासरूम, साफ पेयजल, बेहतर बिजली व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट क्लास, नई लैब और डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।आईटीआई में करीब 1100 छात्र अलग अलग ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नई सुविधाएं मिलने से उनकी पढ़ाई और ट्रेनिंग बेहतर हो सकेगी। साथ ही छात्राओं को आगे बेहतर रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। कई जगहों पर जगह की कमी और पुरानी सुविधाओं के कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नई बिल्डिंग बनने के बाद न सिर्फ जगह की समस्या दूर होगी, बल्कि पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का स्तर भी बेहतर होने की उम्मीद है।---------संस्थान को आधुनिक बनाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। नई बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस बिल्डिंग से छात्रों को बेहतर वातावरण मिलेगा और उनकी ट्रेनिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा। - रविंद्र, प्राचार्य, आईटीआई गुरुग्राम सेक्टर 14
#ITIWillBeTransformed #StudentsWillGetModernFacilities #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:46 IST
Gurugram News: आईटीआई का होगी कायापलट, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं #ITIWillBeTransformed #StudentsWillGetModernFacilities #VaranasiLiveNews
