सर्दियों में मॉर्निंग वॉक: ठंड में सुबह की सैर करना सही या गलत? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है असर

Best Time for Morning walk In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सुबह की ठंडी हवा और गिरता तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगता है। खासकर सुबह जल्दी उठकर टहलने वाले लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि क्या कड़ाके की ठंड में मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए सही है कुछ लोगों का मानना है कि सुबह की सैर शरीर को फिट रखती है, जबकि कुछ लोग ठंड के कारण सुबह बाहर निकलने से बचते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में सुबह की सैर करना फायदेमंद है या इससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, ठंड के मौसम में टहलना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही समय, उचित कपड़े और कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बहुत ज्यादा ठंड, घना कोहरा और प्रदूषण होने पर सुबह की सैर परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, धूप निकलने के बाद या मौसम अनुकूल होने पर टहलना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप भी सर्दियों में रोजाना मॉर्निंग वॉक करते हैं या इसकी शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो जानिए ठंड में सुबह की सैर के फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

#Lifestyle #YogaAndHealth #National #MorningWalk #WinterHealthTips #Exercise #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 09:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सर्दियों में मॉर्निंग वॉक: ठंड में सुबह की सैर करना सही या गलत? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है असर #Lifestyle #YogaAndHealth #National #MorningWalk #WinterHealthTips #Exercise #VaranasiLiveNews